प्रसपा छात्रसभा के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया छात्रसभा के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव विपिन त्रिपाठी का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने टोल प्लाजा पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। विपिन त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के रीति नीति के अनुसार छात्र समस्याओं का हल कराने हेतु हर स्तर पर संघर्ष तेज करने के साथ ही विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों में छात्रों से सीधा संवाद बनाया जायेगा।
स्वागत करने वालों में प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव, डा. अजय पाण्डेय, वंदना चौधरी, विजय यादव, एबादुल हक, चन्द्र प्रकाश यादव, विपिन सिंह, वृजेश दूबे, सुरेश यादव, देवनाथ यादव, पंकज सिंह, विशाल गौड़, मनोज पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, विपिन शुक्ल, लवकुश गौड़, गौरव यादव, अभिषेक मिश्र, चन्द्रभान, अश्विनी गौड़, हेमन्त चौधरी, विनीत गौड़,  अमित गौड़,  अशरफ, आशुतोष जायसवाल, सुधांशु पाण्डेय, संदीप यादव, ऋषभ त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, आनन्द मिश्रा, अभिषेक पाठक, राजेश पाण्डेय, राहुल पाठक, शशांक मिश्र आदि शामिल रहे।



और नया पुराने