साँची वाणी संवाददाता
बस्ती। पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर सभी बूथों मनाया जायेगा। मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा ने बताया कि अब तक बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाती चली आ रही है। आगामी 24 दिसंबर से पूरे जिले में सुशासन सप्ताह शुरू हो जाएगा। 24 दिसम्बर को जिले के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर को सम्मान देते हुए सुशासन की शपथ लेंगे। आज भाजपा कार्यालय पर ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा बैठक में बस्ती पहुँचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहाँ कि सातों मोर्चो के पदाधिकारी ग्राम स्वराज अभियान के तहत बूथों पर जाकर वृक्षारोपण के साथ साथ सरकारी की कल्याणकारी योजनाओ की चर्चा करेंगे तथा हर सप्ताह में एक दिन प्रवास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी किसी दल के नहीं बल्कि दिल के नेता थे और देश के साथ विश्व में उनकी अपार लोकप्रियता थी। जिस व्यक्ति ने देश के दिलों में स्थान बनाया उसका स्थान दलों से ऊपर है और उसके सिद्धांतों पर चल कर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसका उद्देश्य स्पष्ट है कि देश के विकास के लिए अटल जी के जो आदर्श हैं, हम उसका पालन करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अभय पाल ने कहाँ ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है।इस मौके पर अमृत कुमार वर्मा, शिवांशु मिश्रा, विनय यादव, अमित गुप्ता बलराम गौड़, रशीद अहमद, मातिवर प्रसाद, बिमलेंद्र सिंह, शीला पाठक, शालिनी मिश्र, मनोज ठाकुर सहित मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।