पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के 117 वें जन्म दिन पर गोष्ठी का आयोजन

भाजपा की सरकार में  किसान बेहाल - महेन्द्रनाथ यादव


बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 117 वें जन्म दिन पर  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके योगदान पर चर्चा किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उसे आगे बढाया इसीलिये उन्हें धरती पुत्र कहा गया। आज भाजपा की सरकार में  किसान बेहाल है, गन्ना किसानों को उनका पुराना बकाया नहीं मिल रहा है और दावे किये जाते हैं कि किसानों की आय दो गुनी करेंगे। कहा कि भाजपा के अहंकार समाप्त होने का वक्त आ गया है। झारखण्ड की जनता ने अच्छे दिनों के नारों को नकार दिया।
गोष्ठी को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, रामललित चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, सुमन सिंह, ललई यादव, निजामुद्दीन, सिद्धेश सिन्हा, विजय विक्रम आर्य, मो. इलियास, मो. सलीम, सुरेन्द्र यादव, जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, कक्कू शुक्ल, राम सिंह यादव आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन् करते हुये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे समाज में घृणा, नफरत और झूठ बोलने वाली भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल से सतर्क रहें। कहा कि अच्छे दिन की जगह बुरे दिन आ गये, लोगों की आवाजों का दमन किया जा रहा है, अर्थ व्यवस्था दयनीय है और गरीबों को प्याज, लेहसुन तक के लाले हैं। कार्यक्रम में गुलाम गौस, मो. उमर, ब्रम्हदेव यादव, फूलचन्द श्रीवास्तव, अरविन्द सोनकर, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, मो. शाहिर, राजू वर्मा, अनिल निषाद, रजनीश यादव, योगेन्द्र यादव, राम प्रकाश चौधरी, छोटू मिश्रा, रामकेश विश्वकर्मा, जावेद अहमद, मोईन अहमद, जमील अहमद, तूफानी यादव, अजय यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



और नया पुराने