नागरिकता संसोधन एक्ट के नाम पर विपक्षी नेता भ्रम फैला रहे है, जनता अफवाहों पर ध्यान न दें -राम चरन चौधरी

साँची वाणी संवाददाता


बस्ती। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नन्द किशोर साहू  व संचालन संजय द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राम चरन चौधरी ने कहा कि नागरिकता संसोधन एक्ट के नाम पर विपक्षी नेता भ्रम फैला रहे है, जनता अफवाहों पर ध्यान ना दें। नागरिकता कानून देश के किसी भी मुसलमान से नागरिकता छीनने या उसे देश से बाहर करने का कोई अधिकार नहीं देता। मण्डल अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी भारतीय की नागरिकता को प्रभावित नहीं करता। विपक्ष के षड़यंत्र और अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है।


पूर्व नगर महामंत्री मन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्षी नेता वोट की रोटी सेंकने के लिए संविधान विरोधी आन्दोलन कर देश का माहौल खराब कर रहे हैं।जिसको बिल और अधिनियम में अन्तर नहीं मालूम, वह देश का नेता बनने का ख्वाब पाले हुए हैं। देश के बौद्धिक वर्ग को इस विषय में सोचना और विचार करना होगा। उन्होनें समाज के अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं, जागरूक नागरिकों से अपेक्षा की है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ हो कुप्रचार को बचाने और अपने राष्ट्रीय महत्व के दायित्व को निभाने के लिए आगे आयें।  इस दौरान अमृत वर्मा, शालिनी मिश्रा, सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, परशुराम चौधरी, राजेश्वर त्रिपाठी, कुलदीप अग्रहरी,मनोज गुप्ता, शुभम कसौधन, आलोक मोदनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।



 


 


और नया पुराने