महिला एसओ लेडी सिंघम डॉ0 शालिनी सिंह पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित

डॉ0 शालिनी ने एक बार फिर बढ़ाया पुलिस विभाग का मान...बधाईयों का तांता
जितेन्द्र पाठक, संवाददाता
संतकबीरनगर। महिला एसओ लेडी सिंघम डॉ0 शालिनी सिंह ने एक बार फिर  पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए महिला एसओ डॉ0 शालिनी सिंह को पूर्वांचल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गोरखपुर में आयोजित  पूर्वांचल आईकॉन सम्मान समारोह में दिया गया। बॉलीवुड जगत के मशहूर फिल्म अभिनेता और लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले फिल्म जगत की हस्ती गोविंदा ने डॉ0 शालिनी को पूर्वांचल गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया। गोविन्दा ने डा0 सिंह की सराहना भी की। डॉ0 शालिनी को सम्मानित किये जाने पर जनपद में बधाईयों का तांता लग गया।



 


और नया पुराने