लोग शांति बनाये रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें-मुख्यमंत्री

लखनऊ। प्रदेश में नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शुक्रवार को कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता से नागरिकता कानून पर किसी प्रकार के भ्रम और बहकावे में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग शांति बनाये रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें, न ही किसी उपद्रवी तत्वों के बहकावे में आयें। नागरिकता कानून किसी जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता कानून के नाम भ्रम पैदा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने सार्वजनिक संपति को क्षति पहुंचायी है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उसकी भरपाई, वीडियो फुटेज तथा अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिन्हित किए जा रहे उपद्रवियों की संपत्तियों को जब्त करके की जायेगी। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेकर उपद्रव या हिंसा की छूट किसी को नहीं दी जा सकती।



और नया पुराने