किसान सम्मान दिवस पर 32 प्रगतिशील किसानों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजना का लाभ उठावें किसान - जिलाधिकारी
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन परिसर में मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान एवं किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के 32 प्रगतिशील किसानों को जिन्होंने कृषि क्षेत्र में विभिन्न फसलों के उत्पादन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, को अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकरी ने उपस्थित किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजना का पूरा लाभ उठावे, कृषि वैज्ञानिकों के सलाह एवं मार्ग दर्शन के अनुसार आधुनिक तकनीकी से खेती करें। जिससे फसल उत्पादन एवं आय में वृद्धि हो।


जिलाधिकारी ने किसान मेला में कृषि एवं कृषि से सम्बंधित विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी  किया तथा उत्पादों, सेवाओं का लाभ किसानों को सुलभता से दिलाने हेतु उन्हें प्रेरित भी किया। आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं मेला/प्रदर्शनी को मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय सहित कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए किसानों के प्रगति हेतु संचालित योजनाओं, आधुनिक कृषि के तौर तरीकों, कृषि यंत्रों, उर्वरको, दवाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों से जुड़े अधिकारी/ कर्मचारी गण एवं जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें।  



 


और नया पुराने