भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनाई गई
जितेंद्र पाठक, संवाददाता
संतकबीरनगर। ख़लीलाबाद के ग्राम बड़गो में जहां उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया गया। मंगलवार को ख़लीलाबाद विधानसभा के ग्राम बड़गो में मंडल अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने लोगों को साथ लेकर सभी ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
श्री सुनीता अग्रहरि ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिना भेदभाव के लोगों को आवास दिए है। उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर निशुल्क वितरण किए। इसके अलावा घरों के अंधेरा खत्म करने के लिए निशुल्क बिजली के कनेक्शन भी दिए। हर घर शौचालय बने बहन बेटियों की इज्जत आबरू बनी रहे। इसके लिए उन्होंने प्रयास किया। सरकार अच्छा काम कर रही है। लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में बताया। इसके पहले भाजपा की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और द्वारा किये गए कार्यों को भी बताया।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल