गन्ना क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षक में मिली अनियमितता, की गई कार्यवाही

गन्ना क्रय केन्द्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय - जिलाधिकारी


बस्ती। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर गन्ना क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षक के क्रम में जनपद के हर्रैया तहसील अन्तर्गत गन्ना क्रय केन्द्र पूरेहिन्दु के निरीक्षण के दौरान गन्ना तौल में अनियमितता पाये जाने पर चीनी मिल बभनान के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए चीनी मिल अध्यासी पर 50 हजार रूपये की धनराशि अर्थ दण्ड स्वरूप लगाया गया है। साथ ही तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त करते हुए उनके ऊपर भी पॉच हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर्ता सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, विक्रमजोत को निरीक्षण आख्या लिखने, जॉच करने में ओवर राईटिंग करने व लापरवाही बरतने के कारण परिनिन्दा प्रविष्टि दी गयी।
जिलाधिकारी ने इन अनियमितताओं को बेहद गम्भीरता से लेते हुए सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर को निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय। किसी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।


और नया पुराने