भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर जाना हाल

जितेन्द्र पाठक, संवाददाता

संतकबीरनगर। ठिठुरती ठंड मे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना पांडेय  के नेतृत्व मे संतकबीरनगर और गोरखपुर के कई गाँवों एवं शहरों का दौरा किया गया। श्री पांडेय ने संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और उनका हाल-चाल जाना। संतकबीरनगर के खलीलाबाद मुख्यालय होते हुए वे गोरखपुर के भीटीरावत,सहजनवा,जैतपुर,खजनी,होते हुए उनवल बाजार पहुंचे,जहाँ पर संगठन के बांसगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामबचन मिश्रा  से मिले जिन्हें दबंगों द्वारा उनके गाँव कूड़ा भरत मे विगत दिनों रंजीशन मार पीटकर घायल कर दिया गया था। मुन्ना पांडेय  ने पीड़ित रामबचन मिश्रा को प्रकरण में दोषियों को सजा दिलाये जाने हेतु आश्वासन दिया और सम्बंधित थाना प्रभारी से आवश्यक कार्यवाही कराने हेतु वार्ता किया। श्री पांडेय जी ने कहा कि आवश्यकता पडेगी तो संगठन चुप नही बैठेगा हर संभव लड़ाई लड़ी जायेगी। पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के यहाँ धरना प्रदर्शन भी कराया जायेगा। अन्त में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना पांडेय जी वापस आते समय भी संगठन के कई कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से मिलते हुए संगठन को मजबूत करने,आगामी 19,20,21 जनवरी 2020 को प्रयागराज मे होने वाले राष्ट्रीय शिविर पर भी ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने पर बल दिया। श्री पांडेय के साथ प्रकाश पांडेय प्रदेश महासचिव उमेश भट्ट जिला अध्यक्ष संतकबीरनगर,प्रकाश शुक्ल जिला अध्यक्ष गोरखपुर तथा कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


और नया पुराने