भाजपाइयों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शो पर चलकर देश को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प लें-उपेन्द्र शुक्ल


बस्ती बुधवार को अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती भी मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, गणेश मिश्र, पवन कसौधन, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अजय सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, विजय सेन सिंह, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, प्रेम सागर तिवारी, संजय जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्र्यापण व श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दूसरी ओर जिलेभर के 17 मंडलों में भी जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाईयों ने वृद्धा आश्रम एवं अस्पताल में फल भी वितरित किए।


मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शो पर चलकर देश को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प लें उनकी सबसे बड़ी राजनैतिक उपलब्धि अपने दल के साथ ही दूसरे दलों व विपक्षी नेताओं में अपना स्थान बनाना रही। इसी वजह से उनका हर कोई आदर व सम्मान करता है।  साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अटल के सपनों को पूरा करने में दिन रात एक किया है।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश के ही नहीं पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त नेता थे। उन्होंने अपने परिश्रम व सादगी से राजनीति में जो अपना स्थान बनाया, वह कम ही राजनैतिक व्यक्ति बना पाए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अटल बिहरी बाजपेयी ने भारत को परमाणु ऊर्जा सम्पन्न राष्ट्र के रुप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कुशल नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में विकास किया। उन्होंने कहा कि  उनका जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। कहा कि अटल जी महान राजनेता विचारक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा के साथ ही कोमल हृदय कवि थे।


इस मौके पर विवेकानन्द मिश्र, अभय पाल, पुष्कर मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, राम चरन चौधरी, उषा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल, वरुण पाण्डेय, अलोक पाण्डेय, पप्पू शुक्ल, रवि सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, धर्मेन्द्र जायसवाल, भावेश पाण्डेय, कुंदन वर्मा, पिंटू सोनकर, राजन मिश्र, दीपक सोनी, शैलेश अग्रहरी, श्रुति अग्रहरी, अखंड सिंह, दुष्यंत सिंह, अमरेश पाण्डेय, तारक जायसवाल, राजन ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, कामेंद्र चौहान, मगन शुक्ल, राजकुमार चौरसिया, रवि पाण्डेय, ध्रुव नारायण सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नन्हे भईया, अजय पाण्डेय, राजेंद्र राजभर,राजेश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, अमित गुप्ता, अखिलेश शुक्ल, रमेश अग्रहरी, बाबुराम चौधरी, जगदम्बा शुक्ल, अतुल सिंह, विनोद शुक्ल, रवि पाण्डेय, दिलीप भट्ट, आजाद पुरी, सतेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, दिलीप पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी, सरोज मिश्र, विवेक मिश्र, शरद सिंह रावतआशीष शुक्ल सहित हजारो लोग मौजूद रहे।



 


और नया पुराने