(साँची वाणी संवाददाता)
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन ने बस्ती जनपद के 8 मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी किया है। यह जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया कि सूची में पकरीजई से अतुल कुमार यादव, हनुमानगंज से राकेश चन्द्र उपाध्याय, बस्ती सदर दिलीप भट्ट, बस्ती नगर से नन्द किशोर साहू, परशुराम से सुनील कुमार त्रिपाठी, विक्रमजोत से बजरंग बिहारी पाण्डेय, बनकटी से विवेकानन्द शुक्ल और हरदी से नागेन्द्र सिंह सहित 8 को मण्डल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पर सांसद हरीश द्विवेदी, मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, अजय सिंह, रूपम मिश्रा, पुष्कर मिश्र, इन्द्रवास सिंह, राजेन्द्र गौड़, राजेन्द्रनाथ तिवारी, प्रेमसागर तिवारी, दादा विजय सेन सिंह, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, गणेश नारायण मिश्र, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।