21 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में, देर शाम रिहा

जनहित के सवालों को लेकर जारी रहेगा संघर्ष- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती । गुरूवार को नागरिकता संशोधन कानून को समाप्त किये जाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी आदि सवालों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने के लिये निकले समाजवादी पार्टी नेताओं को पुलिसबलों ने बस्ती तहसील मुख्यालय पर हिरासत में ले लिया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, रामललित चौधरी, सिद्धार्थ सिंह,  चन्द्रभूषण मिश्र, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, विजय विक्रम आर्य,  सुमन सिंह, इन्द्रावती शुक्ल सहित सैकड़ो सपा नेताओं ने गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया। पुलिस से धक्का मुक्की, कहा सुनी के बीच सपा नेताओं ने सरकार  विरोधी नारे लगाये। पुलिस हिरासत में लिये गये सपा नेताओं को पुलिस लाइन ले गई जहां गुरूवार की देर शाम उन्हें एक-एक कर रिहा कर दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने आन्दोलन पर पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शव्दोें में निन्दा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार हिन्दू-मुसलमान के बीच घृणा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। गन्ना किसानों का अरबों रूपया चीनी मिलों पर बकाया है, बेरोजगारी बढ रही है, लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। बेटियों की आबरू के साथ आये दिन खिलवाड़ हो रहा है, लूट, डकैती, हत्या, चोरी का बोलबाला है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है किन्तु सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने वालों का दमन कर देना चाहती है। समाजवादी इससे डरने वाली नही है। कहा कि भाजपा का अंत नजदीक है।
इस बीच राज्यपाल को सम्बोधित 21 सूत्रीय मांग भी प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया जिसे पुलिस लाइन  में चस्पा कर दिया गया। मुख्य रूप से रविन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, सुरेन्द्र सिंह 'छोटे' राजेन्द्र चौरसिया, सीताराम यादव, जावेद अहमद, जावेद पिण्डारी, मो. शाहिर, जोखू लाल यादव, ललई प्रसाद यादव,  गोरख यादव, पिन्टू शुक्ल, रामसनेही यादव, आर.डी. गोस्वामी, राहुल सिंह, हामिद खान, गंगा यादव, अब्दुल मोईन, मो. स्वालेह, अनवर हुसेन, मोनू यदुवंश, गोपाल चौधरी, छोटू मिश्र, गुलाम गौस, आमिश खान, मो. उमर, रनबहादुर यादव, चन्द्रिका यादव, हृदयराम यादव, सुरेन्द्र यादव, रवि सोनी, राम अजोर यादव, संतराम आर्य, रामकिशोर, फूलचन्द राजभर, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, रहमान सिद्दीकी, रजनीश यादव, तूफानी यादव, रिन्टू यादव, मो. सलीम, संजय यादव, जामवन्त यादव, रंगीलाल यादव, धनुषधारी यादव, तारिक अदील, महेन्द्र राजभर के साथ ही बड़ी संख्या में समाजवादी नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे



 


और नया पुराने