यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय-जितिन प्रसाद

आदित्य तिवारी कबीर के परिजनों से मिले जितिन प्रसाद,  न्याय दिलाने का भरोसा दिया


हर मजबूर के साथ मजबूती के साथ खडी होगी कांग्रेस पार्टी


बस्ती। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो चुकी है और भाजपा के सांसद, विधायक तक अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं की हत्या तक के मामलों में न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का। वे रविवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य तिवारी 'कबीर' के परिजनों से उनके घर पर जाकर मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायकों तक को न्याय दिलाने के लिये  अपनी ही सरकार में धरना देना पड़ रहा है किन्तु उनकी मांगों को भी खारिज किया जा रहा है। लोकतंत्र के लिये यह बड़े खतरे की घंटी है। कांग्रेस हर मजबूर के साथ मजबूती के साथ खडी होगी और अन्याय, जुल्म, अत्याचार का मुहतोड़ जबाब दिया जायेगा।महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों पर पत्रकारों द्वारा पूंछे गये सवालों का उत्तर देते हुये जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और उसकी परम्पराओं का गला घोट रही है। देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम इसके प्रमाण है।
इसके पूर्व जितिन प्रसाद ने आदित्य तिवारी 'कबीर' के परिजनों से मिलकर उन्हें  न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होने  रामराज उर्फ गम्मज हत्याकाण्ड में ब्राम्हणों को अपमानित कर जनेऊ तोड़े जाने के मामले में पीड़ितों के प्रतिनिधि मण्डल और परिजनों से मुलाकात किया। कहा कि दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार में ब्राम्हणों के जनेऊ तोड़े जा रहे हैं और जिम्मेदार खामोश है।  प्रेस वार्ता के बाद उन्होने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुये सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया।
प्रेस वार्ता और आदित्य तिवारी 'कबीर' के परिजनों से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय 'ज्ञानू' नर्वदेश्वर शुक्ल, शीतला शुक्ल, गौरीशंकर कन्नौजिया, राम गोपाल सिंह, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी,  रफीक खां, दुर्गेश त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, अतीउल्ला सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, रंजीत चौहान, कर्नल ए.क.े सिंह, कौशल त्रिपाठी, सूर्यमणि पाण्डेय, पवन वर्मा, रामधीरज चौधरी, पिन्टू शुक्ल, शेर मोहम्मद, आलोक तिवारी, भूमिधर गुप्ता, रविन्द्र सिंह राजन, गायत्री गुप्ता, शकुन्तला देवी, विक्रम चौहान, पवन अग्रहरि, सत्येन्द्र मिश्र, सुधीर यादव, सचिन सिंह के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।



 


और नया पुराने