प्रियंका चोपड़ा न पूरी दुनिया की हॉट फेवरिट स्टार हैं। यह बात एक रीसेंट सर्वे में साबित हो गई है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा टॉप इंडियन ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा फीमेल लिस्ट में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर रहीं।
इस सर्वे में सामने आया कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक से कमबैक किया है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तरर थे। हाल ही में प्रियंका की एक और फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है।
Tags
मनोरंजन