रामप्रसाद चौधरी, नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी व दूधराम बसपा से बाहर
बस्ती। नेतृत्व के निर्देश पर जिले के बसपा के चार पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिलाध्यक्ष संजय धूसिया ने बताया किए ये सभी विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। जिसकी सूचना मिलने पर उन्हें निष्कासित किया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया पूर्व विधायक और कई बार मंत्री रहे। राम प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक कप्तानगंज, दो बार विधायक रहे बस्ती सदर से जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, एक बार के विधायक रहे राजेंद्र कुमार चौधरी रामनगर और दूधराम पूर्व विधायक नगर पूरब को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बाहर का रास्ता दिखाया गया है।