7 दिवसीय पुस्तक मेले का समापन

बस्ती जनपद के इतिहास में बस्ती पुस्तक मेला अपनी अलग पहचान बनाएगा- दयाराम चौधरी


पुस्तकें चरित्र निर्माण में सहायक -संजय प्रताप जायसवाल


मेले के समापन पर महिलाओं को किया गया सम्मानित


साँची वाणी संवाददाता
बस्ती। प्रेस क्लब में चल रहे सात दिवसीय पुस्तक मेले का समापन महिलाओं के सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि बस्ती जनपद के इतिहास में बस्ती पुस्तक मेला अपनी अलग पहचान बनाएगा, युवाओं ने जिस तरीके से बस्ती पुस्तक मेले के जरिए लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करने की कोशिश की है वह वास्तव में मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि पुस्तकों का महत्व जीवन में सदियों से रहा है और उसका स्थान डिजिटल मीडिया कभी नहीं ले सकती है, पुस्तकें चरित्र निर्माण के साथ ही सामाजिक विचारधारा विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि बस्ती पुस्तक मेला न्यास ने पुस्तक मेले के जरिए महिला मातृ शक्तियों का सम्मान करके दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा देने का काम किया है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र तिवारी ने कहा कि सांस्कृतिक व सामाजिक विकास धारा के लिए पुस्तकों को हमें आत्मसात करने की जरूरत है। रामनरेश सिंह मंजुल, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, राणा दिनेश प्रताप सिंह, विनोद उपाध्याय, रामकृष्ण लाल जगमग, संतोष दूबे ने भी विचार अपने विचार रखे। आयोजन के दौरान रानी तलाश कुँवरि महिला शक्ति सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अंबेडकरनगर की पुष्पा पाल, बस्ती से सपना शर्मा, प्रीति शुक्ला, शिवा त्रिपाठी सरस, नीलम मिश्रा, कुसुम, सिम्मी भाटिया, सरोज, रीता पांडे को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के अंत मे न्यास के अध्यक्ष अखिलेश दूबे ने अतिथियों व प्रकाशको के प्रति आभार व्यक्त किया। 
पुस्तक मेले का आयोजन जॉन डियर ट्रैक्टर एस पी ऑटोमोबाइल्स बस्ती व सामाजिक सहयोग से बस्ती पुस्तक मेला न्यास द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में आयोजन में कैलाश नाथ दूबे, राजेश मिश्र, पंकज त्रिपाठी, वृहस्पति पांडेय, सचिन्द्र शुक्ल, आशुतोष मिश्र का बड़ा योगदान रहा।



 


और नया पुराने